खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मतदान हेतु कई बुजुर्ग लोग भी आ रहे हैं । इस क्रम में वेल्वेडियर कम्पाउंड आवागढ़ निवासी गोविंदी गुप्ता ने मल्लीताल मिडिल स्कूल में मतदान किया । गोविंदी गुप्ता ने कहा वे हमेशा मतदान में प्रतिभाग करती हैं । उन्होंने बताया कि वह 90 वर्ष की हैं । इसके बावजूद घर में बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा उन्हें नहीं मिल पाई और  उन्हें बच्चों की मदद से मतदान केंद्र आना पड़ा ।इधर कई अन्य मतदान केंद्रों में भी 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदान करते देखे गए ।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

यहां उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को उनके घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा दी थी और नैनीताल विधान सभा में 16 पोलिंग पार्टियां बुजुर्ग व्यक्तियों का मत लेने घर घर गई थी । इन बुजुर्ग लोगों की सूची पहले ही बना ली गई थी ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

You missed

You cannot copy content of this page