खबर शेयर करें 👉

ग्राम चाफी ,भीमताल मेॅ महिला एवं निर्बल वर्ग उत्थान समिति ज्योलीकोट दवारा नाबार्ड के सहयोग से एम.ई.डी.पी. कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को 15 दिवसीय निगाल एवं बाॅस से हस्तशिल्प निमा॔ण प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया ।

 

प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुकेश बेलवाल डी.डी.एम. नाबार्ड, के.पी.आर्य एल.डी.एम.लीड बैँक , गोपाल प्रसाद ,निदेशक जन शिक्षण संस्थान भीमताल के दवारा किया गया । कार्यक्रम में अजय कुमार शाखा प्रबन्धक एन.डी.सी.बी.भीमताल एवं श्रीमती मीनु गुप्ता द्वारा बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

 

कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार संस्था सचिव ने किया । कार्यक्रम में रानी कोटल्या , दीपा बोरा , कमला देवी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।उक्त प्रशिक्षण प्रशिक्षक श्रीमती बचूली देवी द्वारा 15 दिन तक दिया जायेगा ।  जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद निर्माण में पारंगत किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page