खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में 29 नवम्बर को रामनगर स्थित सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस आशय कि जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के उद्देश्य से राज्य में अवस्थित सिडकुल पंतनगर,सितारगंज,हरिद्वार और देहरादून की औद्योगिक इकाइयों, होटल सेक्टर के साथ अन्य राज्यों की औद्योगिक इकाइयों से संपर्क किया जा रहा है।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

 

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। मेले में मुख्य रूप से सुरक्षा गार्ड, एलआईसी एडवाइजर, सेल्स एंड मार्केटिंग, किचन चाइनीज कुक, वेटर, फिल्ड स्टाफ के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

You missed

You cannot copy content of this page