खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हर्षदा उपाध्याय 97.20 फीसदी अंकों के साथ प्रथम रही ।जबकि रियांशी गुरुरानी 96.80 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय, अश्लेषा साह 96.40 तृतीय रही।
 हर्षदा उपाध्याय ने कंप्यूटर साइंस में 100 फीसदी, रियांशी गुरुरानी ने शारीरिक शिक्षा – 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं ।
 कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषा ने विद्यालय की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

You cannot copy content of this page