खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

बताया गया है कि हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में दरोगा इंद्रजीत सिंह आरोपी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए  विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे दरोगा आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने व इस एवज में आरोपी से 20 हजार की रिश्वत ले रहे थे।
इस पर आरोपी ने विजिलेंस को सूचना दी और देहरादून से आई एक टीम ने पूरा जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत नोटों पर रंग लगाकर दारोगा को पकड़ाया गया। हाथ में आते ही नोटों से रंग छूट पढ़ा और विजिलेंस टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दारोगा इंद्रजीत सिंह राणा को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है।

You missed

You cannot copy content of this page