खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मो.उस्मान की जमानत अर्जी पर शनिवार को अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो हल्द्वानी सुधीर कुमार तोमर की अदालत में सुनवाई हुई । आज सुनवाई के दौरान पीड़िता की मां की ओर से उनके अधिवक्ता ने इस मामले में स्वयं को पक्षकार बनाये जाने व जमानत अर्जी में आपत्तिज दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया । जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तिथि मंगलवार 20 मई निर्धारित की है ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

 

   मो.उस्मान की जमानत याचिका की पैरवी मनीषा भंडारी कर रही हैं । जबकि पीड़िता की ओर से स्वाति परिहार व संजय त्रिपाठी कोर्ट में पैरवी के लिये पहुंचे थे । इसके अलावा सरकार की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता हेमा सुयाल व विशेष लोक अभियोजक दीपा रानी भी कोर्ट में मौजूद थे।
आरोपी मो.उस्मान ने अपनी जमानत अर्जी में कहा है कि वह निर्दोष है । जिस गैराज में दुष्कर्म होने का आरोप है वहां उनका गोदाम है । उनके घर मे लगे सी सी टी वी,में यह सब देखा जा सकता है । जिसकी डी बी आर पुलिस के पास मौजूद है ।

You missed

You cannot copy content of this page