खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यू के एस एस एस सी, पेपर लीक होने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हाकम सिंह की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए सरकार से जबाव देने को कहा है । सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है । मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई ।
  हाकम सिंह की ओर दायर याचिका में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है । इस मामले में सरकार ने विस्तृत जवाब और अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। न्यायालय ने सरकारी पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया ।
न्यायमूर्ति वर्मा की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।

You missed

You cannot copy content of this page