खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल अंडा मार्किट के निकट बेकरी कंपाउंड में विगत रात्रि  तीन मंजिले भवन में आग लग गई। जिससे मकान को भारी क्षति पहुंची है साथ ही घर में रखा सामान नष्ट हो गया ।

बताया गया है कि बेकरी कंपाउंड में आतिशबाजी के दौरान रॉकिट की चिंगारी से मध्य रात्रि में रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान में आग लगी।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्रिशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम देर से पहुंच सकी और टीम को  समय पर पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और  आग तेजी से फैल गई।

इसके अलावा आग लगने के स्थान तक पहुचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लेना पड़ा ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

 

आग से मकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। यह क्षेत्र आबादी के बीच है । जिससे आसपास के घरों को भी खतरा हो गया । काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

You missed

You cannot copy content of this page