खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में शनिवार की दोपहर में चार्टन लॉज में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ कर ध्वस्त हो गया । संयोग से भूस्खलन से पूर्व मकान खाली कराया गया था । ध्वस्त मकान से नीचे के घर भी दब गए हैं ।

ALSO READ:  अच्छी खबर -: रेल सेवा - कल 18 जुलाई को रामनगर से चलेगी रामनगर देहरादून एक्सप्रेस ।

इस क्षेत्र में कई घर खतरे की जड़ में है । पूरे इलाके में भूस्खलन से दहशत फैल गई है । मौके पर सैकड़ों लोग जमा हैं । जिन्हें पुलिस वहां से हटा रही है ।

ध्वस्त हुआ मकान सुभाष पुत्र मुसद्दी लाल का था । जो सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उन्हें प्रशासन द्वारा अहेतुक राशि शीघ्र दी जा रही है । जबकि चन्द्रशेखर जोशी,पाशन दूमा, रमेश चन्द्र धामी,भरत कापड़ी व के सी मिश्रा को घर खाली करने को कहा गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page