खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारी बारिश के कारण खुर्पाताल गांव के तोक पातीखेत को जाने वाली बजून पातीखेत सड़क की दीवार भी ध्वस्त हो गई है और क्षतिग्रस्त सड़क के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है । जिससे इस सड़क के बन्द होने की आशंका बनी है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

पातीखेत निवासी राज्य आंदोलनकारी दीवान सिह कनवाल ने बताया कि विगत दिवस हुई भारी बारिश से यह सड़क क्षतिग्रस्त हुई है । उन्होंने बताया कि तेज बारिश में काश्तकारों की फसल,सब्जी को भी काफी क्षति हुई है । उन्होंने प्रशासन से अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुवायना करने की मांग की है ।

You missed

You cannot copy content of this page