खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के वनस्पति
विज्ञान विभाग में सोमवार को हरमिंदर सिंह,हेमलता तथा प्रीति डोभाल ने
अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी।
बता दें कि इस परीक्षा में प्रो. पी. एल. उनियाल दिल्ली  विश्वविद्यालय
हरमिंदर तथा हेमलता के परीक्षक रहे,हरमिंदर सिंह ने ग्रासेज ऑफ  पांगी
वैली पर डॉ. बी. एस. खोलिया तथा प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में शोध
कार्य पूर्ण किया । हेमलता ने प्रो. सुषमा टम्टा तथा डॉ. सुभाष चंद्र के
निर्देशन में शोध किया जबकि प्रीति डोभाल ने प्रो. सुषमा टम्टा के
निर्देशन में शोध कार्य किया तथा उनके बाह्य परीक्षक प्रो. नीलाद्री बाघ
नॉर्थ ईस्ट विवि रहे। सभी की मौखिकी परीक्षाएं विभागाध्यक्ष प्रो. एस.
एस. बर्गली ने  संपन्न कराई। इस मौके पर निदेशक शोध प्रो.ललित तिवारी
समेत प्रो. किरण बर्गली,प्रो सुषमा टम्टा,प्रो नीलू लोधियाल ,प्रो अनिल
बिष्ट ,डॉ. हर्ष चौहान,डॉक्टर नवीन पांडे,डॉक्टर हेम जोशी,डॉक्टर प्रभा
पंत,डॉक्टर हिमानी कार्की ,हिमानी वर्मा ,वसुंधरा लोधियाल ,वर्तिका
जोशी,चारु जोशी, गीतांजलि,दिशा,कुंजिका दुर्गापाल, जगदीश पपनै सहित शोध
छात्र उपस्थित रहे ।
ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page