खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अंजली बेंजवाल बहुगुणा का चयन हायर ज्यूडिशियल सर्विस में हुआ है । जबकि लोवर ज्यूडिशियल सर्विस के जज भी सीनियर ज्यूडिशियल सर्विस में पदोन्नत हुए हैं ।

अंजली बेंजवाल उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं । उनके पति अतुल बहुगुणा भी हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं । अंजली बेंजवाल की इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं ने खुशी व्यक्त की है ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

उल्लेखनीय है कि बार से हायर ज्यूडिशियल सर्विस हेतु 26व 27 जून 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी और लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थी 2 दिसम्बर 2022 को मौखिक परीक्षा हेतु बुलाये थे । जिसके बाद यह परीक्षाफल घोषित हुआ ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

इसके अलावा लोवर ज्यूडिशियल सर्विस के मूकेश चन्द्र आर्य व मंजू सिंह मुंडे की पदोन्नति हायर ज्यूडिशियल सर्विस के लिये हुई है ।

You missed

You cannot copy content of this page