खबर शेयर करें 👉

1680 अधिवक्ताओं की अनन्तिम सूची जारी हुई ।

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की चुनाव कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेन्द्र सिंह पाल, महेश चन्द्र काण्डपाल एवं महावीर सिंह त्यागी को चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही अनन्तिम वोटर लिस्ट भी जारी की गयी।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

 

चुनाव कमेटी द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र देकर चुनाव हेतु ई०वी०एम० मशीन उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया गया। चुनाव में सहयोग हेतु प्रदीप लोहनी, विकास उनियाल, पान सिंह बिष्ट, राजीव पाठक, हेम चन्द्र पाठक, विशाल सिंह मेंहरा, मीनाक्षी शर्मा, कौशल साह जगाती, सुनील उपाध्याय, सुनील कुमार, श्वेता बड़ोला डोभाल, सूर्यकान्त मैथानी को निर्वाचन टीम में शामिल किया गया।

ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

 

चुनाव कमेटी की बैठक में कुर्बान अली मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजेश शर्मा, रविन्द्र सिंह बिष्ट, भाष्कर चन्द्र जोशी, के०के० तिवारी, कार्तिकेय हरि गुप्ता, राजेश जोशी, तपन सिंह, वन्दना मेहरा, पान सिंह बिष्ट, पंकज कपिल, शीतल सेलवाल, संगीता अधिकारी पाटनी, आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page