नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र की सेवानिवृत्ति से पूर्व गुरुवार को हाईकोर्ट बार एसोसियशन द्वारा बार सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र कल (आज) 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।
इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसियशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत,महासचिव सौरभ अधिकारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील वशिष्ठ, मीना बिष्ट सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायधीश को बुके भेंट किये ।
इस अवसर पर मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अपने एक साल के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया । उन्होंने हाईकोर्ट बार को अनुशासित बताया तथा कहा कि अधिवक्ता मुकदमों की पैरवी के लिये कठिन मेहनत करते हैं ।
बार एसोसियशन अध्यक्ष डी सी एस रावत व महासचिव सौरभ अधिकारी ने मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र के व्यवहार व उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की ।
इस समारोह में बार एसोसियशन के पदाधिकारी भुवनेश जोशी, विश्वस्त कांडपाल,प्रश्नना कर्नाटक, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, पुष्पा जोशी,एस के जैन,ललित बेलवाल, योगेश पचौलिया,संजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे


