खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट को नैनीताल से गौलापार शिफ्ट किये जाने को लेकर अब तक की प्रगति की मंगलवार को हाईकोर्ट में मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की मौजूदगी में चर्चा हुई ।

    बैठक में हाईकोर्ट के सभी न्यायधीश, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव व हाईकोर्ट शिफ्टिंग के लिये नियुक्त नोडल अफसर आर के सुधांशु, सचिव विधि एवं न्याय नरेंद्र दत्त, रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट अनुज   संगल, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं  पी के पात्रो, लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
   बैठक में हुये निर्णयों को सार्वजनिक नहीं किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page