खबर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2023 को अपरान्ह 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2023 से 15 अगस्त, 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त ( पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.08.2023 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 12.08.2023 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

ह०- (वन्दना) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल

 

You missed

You cannot copy content of this page