खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब क्षेत्र तहसील कौश्यों कुटौली में  22 मई, की सांय को हुई अतिवृष्टि से आवासीय मकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी व मलुवा भर गया साथ ही क्वारब-मौना मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गया ।    इस सड़क का गुरुवार की सुबह लो.नि.वि. निर्माण खण्ड के  कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि एवं लो.नि.वि. राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि के साथ एसडीएम कोश्याकुटोली विपिन पंत द्वारा निरीक्षण किया गया और अवरूद्ध मोटर मार्ग आम जनता के लिए खुलवाया गया ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

   उप जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि प्रभावित छः परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से अहेतुक सहायता मद में पांच- पांच हजार रुपये प्रति परिवार को आर्थिक सहायता वितरित की गयी।
    विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुयालबाड़ी के निकट ढोकाने में 11 के. वी. विद्युत लाईन के ऊपर पेड़ गिर जाने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी । जिसकी आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। इस दौरान उओ जिलाधिकारी विपिन पन्त ने वहां मौजूद अधिकारियों से आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहने के निर्देश दिए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page