खबर शेयर करें 👉

दो बच्चों की मां पड़ोसी के प्यार में इस कदर दीवानी हुई है कि वह अपने बच्चे,पति व घर को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पकड़े हुए हैं। महिला की जिद्द के चलते कोतवाली पुलिस पिछले 24 घंटे से परेशान है। पुलिस ने जहां पति और पत्नी के आशिक का शांति भंग चालान कर दिया। वहीं, पत्नी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
लालकुंआ कोतवाली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लेखपाल की 32 साल की पत्नी का दूसरी कॉलोनी में रहने वाचले 22 साल के लड़के सुनील से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा गया कि अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। महिला की एक 8 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।

You cannot copy content of this page