खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नागालैंड के तुंगसांग निवासी 20 वर्षीय युवती के संबंध में आज

दिनांक-10.06.22 को थाना रामनगर पर सूचना प्राप्त हुयी, कि कन्चनपुर छोई में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उक्त सूचना पर थाना रामनगर से उ0नि0 श्री बी. सी. मासीवाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो श्री भगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला, पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु ट्यूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगाई हुई थी | जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 02 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए दिनांक 05.06.22 को रामनगर आयी थी । जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका की अपने मित्र ओमदोंग के साथ झगड़ा हो गया था जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

मीडिया सेल,नैनीताल पुलिस ।

You missed

You cannot copy content of this page