खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में हो रही बारिश के दौरान रविवार की शायं नैना पीक की पहाड़ी से  पत्थर गिरने से चीना हाउस क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत सी फैल गई । भूस्खलन के साथ पत्थरों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए । हालांकि कुछ देर बाद पत्थर गिरने की आवाज बन्द हो गई । ये पत्थर चीना हाउस से चीना चुंगी सत्य नारायण मंदिर को जाने वाले रास्ते की पहाड़ी में अटके हैं । कुछ बोल्डर नीचे सड़क तक भी आये हैं ।

 

ALSO READ:  लेकब्रिज चुंगी का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच समिति गठित कर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शायं करीब साढ़े पांच बजे नैना पीक की पहाड़ी में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर व सत्यनारायण मन्दिर के बीच वाली पहाड़ी से पत्थर, बोल्डर व मलवा गिरने लगा । जिसकी आवाज नीचे सड़क,चीना हाउस, शेरवानी,हंस निवास आदि क्षेत्रों तक सुनाई दी । तेजी से मलवा गिरने की आवाज से डरे लोग घरों से बाहर निकल आये । हालांकि कुछ ही क्षणों में मलवा गिरने की आवाज बन्द हो गई ।

ALSO READ:  श्री नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने प्रमुख धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर श्री नंदा देवी राजजात 2027 के आयोजन की स्थानीय तैयारियों के संबंध में वार्ता की।

You missed

You cannot copy content of this page