खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बैठक में आयोग की 08 भर्तियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। उपरोक्त बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में अवगत कराना है कि सहायक अध्यापक (एल०टी० ) पद कोड 481 जिसका परिणाम घोषित होने के उपरान्त पूर्व में 590 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया गया। शेष अभ्यर्थियों के विषयवार अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया आयोग द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2023 से दिवस  वार प्रारंभ की जायेगी अभिलेख सत्यापन के पश्चात् संस्तुति सम्बंधित नियोक्ता विभाग को प्रेषित की जायेगी अभिलेख सत्यापन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी आयोग की वैबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

आयोग में 30 दिसम्बर को 12 बजे प्रेस वार्ता होगी ।

(सुरेन्द्र सिंह रावत ) सचिव

You missed

You cannot copy content of this page