खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शिल्पकार नैनीताल ने ग्राम थला तड़ियाल मौडाली सल्ट ब्लाक जिला अल्मोड़ा में अनुसूचित जाति के दूल्हे को जबरन घोड़े से उतारने की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ए डी एम नैनीताल के माध्यम से  मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा ।

ज्ञापन में शिल्पकार सभा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।  सभा के महामंत्री रमेश चन्द्रा ने कहा है सल्ट ब्लाक में हुई इस घटना को अनुसूचित जाति समाज सहन नही करेगा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलेगी तो अनुसूचित समाज सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी अनुसूचित जाति के किसी भी विधायक ने इस घटना की न तो विरोध किया है न ही इसकी निंदा की है जो कि एक चिंतनीय विषय । जो लोग आरक्षित सीट से चुनकर गए उन लोगो को तो इसकी निंदा करनी चाहिए थी। ज्ञापन देने वालों में के एल आर्य, शिल्पकार सभा के अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू कैलाश आगरकोटी, चंदन राम रमेश चन्द्रा व अन्य लोग उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page