खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने स्टॉफ नर्स भर्ती हेतु 2020 में आवेदन कर चुके व वर्तमान में ओवर एज हो गए अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड मेडिकल सर्विस चयन बोर्ड द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी है । बोर्ड ने करीब 1500 स्टॉफ नर्स के पदों पर नियुक्ति हेतु 3 जनवरी 2023 को विज्ञप्ति जारी की है ।

मामले के अनुसार दीपक भंडारी व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि 2020 में उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्टॉफ नर्स भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की थी । लेकिन तीन साल बाद भी इस विज्ञप्ति के अनुसार चयन प्रक्रिया नहीं हुई । इधर अब स्टॉफ नर्स के इन्हीं पदों के लिये उत्तराखण्ड मेडिकल सर्विस बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी की है । लेकिन 2020 में आवेदन कर चुके कई अभ्यर्थी अब ओवर एज हो गए हैं । इसलिये 2020 आवेदन कर चुके जो अभ्यर्थी ओवर एज हो गये हैं उन्हें मेडिकल सर्विस बोर्ड द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने की अनुमति दी जाय ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

मामले को सुनने के बाद न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने इन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की अनुमति देने के आदेश दिए हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

You missed

You cannot copy content of this page