खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  मॉलरोड में सोमवार की देर रात दो  बाइक पल्सर 220 (यूके 04 जेड 1047) और बुलेट (यूपी 80 एफ एक्स 5275) आपस में टकरा गई। राहगीरों के अनुसार पल्सर चालक मॉलरोड में तेज रफ्तार से जा रहा था कि तभी बुलेट चालक दूसरे तरफ से गलत दिशा से आ गया जिस कारण दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पल्सर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुचीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को सड़क किनारे खड़ा किया और घायल को स्थानीय लोगो की मदद से बीड़ी पांडे अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि युवक गम्भीर स्थिति होने के चलते हुए फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती किया है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है ।

You cannot copy content of this page