खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डी. एस. बी. परिसर नैनीताल में ‘बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना’ के अंतर्गत परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक बी. एस. चौहान एवं डी. एस. बी. परिसर के शाखा प्रबंधक हिमांशु बाम ने प्रथम पुरस्कार विजेता शिवानी शर्मा को 11000 हजार रुपये धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र एवं द्वितीय पुस्कार विजेता गुडिया नेगी को 7500 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष हिन्दी विभाग प्रो, निर्मला ढैला बोरा, डॉ. शुभा मटियानी, डॉ. शशि पाण्डे, मेधा नैलवाल, मथुरा इमलाल, डॉ. कंचन आर्या, दीक्षा मेहरा, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. पी. एस. बिष्ट,  इतिहास विभाग की प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, प्रो. प्रियंका रुवाली, डॉ. हृदयेश, डॉ. सरोज, डॉ. रुचि, डॉ. भूमिका, डॉ. प्रश्ना, एवं विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page