खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं । किन्तु अगले हफ्ते हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश है । इस कारण हाईकोर्ट में आज 20 अक्टूबर को उनके सम्मान में फुल कोर्ट रिफरेंस का आयोजन किया जा रहा । फुल कोर्ट रिफरेंस मुख्य न्यायधीश कोर्ट में अपरान्ह 3.30 बजे से होगा ।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी हुई है ।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने 28 जून 2022 को उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की थी । अपने करीब 16 माह के कार्यकाल में न्यायमूर्ति सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने  जनहित याचिकाओं में इस अवधि में कई महत्वपूर्ण फैसले दिए । जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर पॉलिथीन को सख्ती से बन्द करने, अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती, स्टोन क्रशर के नियमविरुद्ध संचालन पर रोक महत्वपूर्ण हैं । स्वच्छता अभियान को लेकर उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वच्छता कार्यक्रम हुए और वे स्वयं भी सफाई अभियान के लिये सड़कों में आये ।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

नैनीताल में मेट्रोपोल होटल परिसर व बी डी पांडे अस्पताल परिसर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उनके निर्देशों की सख्ती साफ नजर आई ।

नैनीताल पालिका में अनियमितता की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष की पावर सीज करना व ई ओ को निलंबित करना न्यायमूर्ति सांघी की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ का एक और अहम फैसला है ।

You missed

You cannot copy content of this page