खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सब जेल में बंदी और पुलिसकर्मी के बीच खाने को लेकर हुए विवाद में हाथापाई हो गई। इससे जेल परिसर हीरा नगर हल्द्वानी में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि बंदी और सुरक्षाकर्मी के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ और मामले ने तूल पकड़ लिया। बंदी ने खाने के लिए पूड़ी- सब्जी मांगी, जिसे सुरक्षा कर्मचारी ने मना  कर दिया। इस पर बंदी भड़क गया और सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी पर हाथ उठा दिया। इस पर बंदी ने भी सुरक्षा कर्मचारी – पर हाथ उठाया और दोनों में हाथापाई हो गई। आनन-फानन में अन्य सुरक्षा ने बीच-बचाव किया।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट है, जो 307 के मामले अंडर ट्रायल चल रहा है। उसने जेल नियम के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता था। ऐसे में बंदी ने सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की। मजबूरन सुरक्षाकर्मी को बंदी पर हाथ छोड़ना पड़ा। फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You missed

You cannot copy content of this page