नैनीताल । बुधवार को मल्लीताल चीना बाबा चौराहे से बी डी पांडे अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग में तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी । जिससे बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में गम्भीर चोट आई है । मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया । जबकि तेज रफ्तार वाहन चालक फरार हो गया ।

घायल बुजुर्ग व्यक्ति मल्लीताल पैवेलियन होटल के आउट हाउस में रहने वाले 85 वर्षीय गुरु चरन है । उनके सिर में कई टांके लगे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, नगर मंत्री विकास जोशी,प्रकाश पेले सहित अन्य भी अस्पताल पहुंचे । भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी मल्लीताल कोतवाली में दे दी है । उन्होंने घटना स्थल के आसपास के सी सी टी वी,कैमरे चैक कर तेज रफ्तार वाहन का पता लगाने की मांग की है । कहा कि उन्होंने कई बार इस मार्ग को वन वे करने की मांग प्रशासन व पुलिस से की है । लेकिन स्थानीय प्रशासन ने हमेशा जनता की इस ज्वलंत मांग की अनसुनी की है । जिससे बुजुर्गों,बच्चों व बीमार लोगों का इस सड़क में चलना खतरे से खाली नहीं है


