खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया । इस दौरान भाजपा नेता व सभासद सपना बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । इसके अलावा व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव व डी एस ए के पूर्व महासचिव सोनू बिष्ट, अजय साह, सभासद राहुल पुजारी, आप के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र आर्य, दीमोहन राजपूत,पूर्व सभासद राकेश कुमार शम्भू, दीपा मिश्रा, अमिता बेरिया,शुभम सहदेव,कर्मचारी नेता मंजूर हुसैन,इकराम हुसैन चंदू,उक्रांद नेता व सफाई कर्मचाती नेता जगमोहन,मो रिजवान सहित कई अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली ।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

इस अवसर पर रामसेवक सभा प्रांगण में हुई सभा में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा । सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ से कांग्रेसी गदगद नजर आए । सभा में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, राजेश वर्मा,हिमांशु पांडे,भावना भट्ट,मुन्नी तिवारी,मंजू बिष्ट,त्रिभुवन फर्त्याल,कैलाश मिश्रा, ईशा साह,नरेंद्र कुमार,दीप सुयाल,जे के शर्मा ,पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू,मुकेश जोशी मंटू, गिरीश जोशी मक्खन, बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page