खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सुरक्षित विधान सभा सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व में प्रत्याशी घोषित डॉ0 भुवन आर्य अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं । शुक्रवार को हल्द्वानी में डॉ0 भुवन आर्य को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया ।

डॉ0 भुवन आर्य को करीब तीन माह पूर्व  आप का नैनीताल विधान सभा का प्रभारी बनाया गया था और चुनाव की तिथि घोषित होने के कुछ दिन पहले उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था । उन्होंने 27 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था । किंतु 28 जनवरी को पार्टी नेतृत्व ने उनके स्थान पर हेम आर्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया । जिससे डॉ0 भुवन आर्य स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे थे । उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर कई गम्भीर आरोप लगाए हैं । आज वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए । उनका केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page