खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। मल्लीताल से तल्लीताल को जा रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बाइक से गिरकर चोटिल हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी गीता मिश्रा (65) बैंक का काम कर टैक्सी बाइक से तल्लीताल को जा रही थी। इधर मॉलरोड में उनको बाइक पर ही चक्कर आ गया। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क में गिर गई। सड़क में गिरने से महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इधर एक वाहन चालक ने तत्परता दिलाते हुए उनको बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा दिया। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने  महिला के सिर में अंदरूनी चोट के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

You missed

You cannot copy content of this page