खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सुरक्षित सीट से उक्रांद प्रत्याशी ओम प्रकाश सुभाष कुमार ने बुधवार को नैनीताल में दल के चुनाव कार्यालय के शुभारम्भ के बाद शहर में व्यापक जन सम्पर्क किया । पूर्व विधायक डॉ0 नारायण सिंह जंतवाल,प्रकाश पांडे,नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह, चंद्रप्रकाश,सज्जन साह,कमलेश पांडे ,प्रताप सिंह, पान सिंह, मदन सिंह बगडवाल, श्याम सिंह बगडवाल, भूपेश मेहरा, नीरज बिष्ट, रेखा बगडवाल, चम्पा देवी, गीता देवी, हेमा देवी, गिरधारी लाल, लक्ष्मी देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क मल्लीताल मोहन को0 चौराहा से शुरू होकर मल्लीताल की समस्त बाजारों व तल्लीताल तक चला । इस दौरान कई कार्यालयों में सम्पर्क कर उक्रांद के पक्ष में मतदान की अपील की गई । साथ ही अपील पत्र जनता को दी गई ।

You cannot copy content of this page