खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । श्रीरामसेवक सभा द्वारा आयोजत 27 वें फागोत्सव में नैनीताल सहित हल्द्वानी,अल्मोड़ा,भवाली,ज्योलीकोट,मेहरागांव, बेतालघाट की करीब दो दर्जन महिला होली टीमों व स्कूली बच्चों ने होली जुलूस निकाला । यह जुलूस तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर से शुरू हुआ । जहां व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह के नेतृत्व व्यापारियों ने होल्यारों का स्वागत किया । जहां से महिला होली जुलूस माल रोड होते हुए रामसेवक सभा भवन तक जाएगा ।

 

जुलूस के दौरान पुलिस ने माल रोड में ट्रैफिक रोक दिया था । होली जुलूस में रामसेवक सभा के समस्त पदाधिकारी व सदस्य शामिल हैं ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You cannot copy content of this page