खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । श्री नयना देवी मंदिर के 139 वें स्थापना दिवस की श्री नयना देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा तैयारियां शुरू कर दी हैं । मन्दिर का स्थापना दिवस प्रति वर्ष श्री गंगा दशहरा के दिन मनाया जाता है । जो इस वर्ष 9 जून को है ।

ALSO READ:  अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी राजौरी के दुर्गम पहाड़ियों में सर्च अभियान के दौरान शहीद हुए, उत्तराखंड में शोक का माहौल,

मन्दिर ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर 8 जून से अखण्ड रामायण पाठ शुरू होगा और 9 जून को अखण्ड रामायण के पारायण के बाद विशाल भंडारा होगा । इधर इन दिनों मन्दिर में रंग रोगन सहित सजावट के कार्य जोरों से हो रहे हैं । ज्ञात हो कि कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्षों में मन्दिर का स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया गया था ।

You missed

You cannot copy content of this page