खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के अधौड़ा मार्ग में गुरुवार की सायं सात बजे एक बुलोरो कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में‌ पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक बुरी तरह घायल है। जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। ग्रामीणों की मदद से खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया है। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सायं पतलोट से रीठा साहिब को बुलोरो यात्रियों को लेकर रवाना हुई। करीब सात बजे अधोडा मार्ग के कोरा नामक स्थान पर बुलोरो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गये्। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो बच्चे, एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। जबकि चालक रोहित कोटलिया पुत्र रघुवर सिंह निवासी गागरी रीठा साहिब बुरी तरह घायल हो गया है। बताया जा रहा चालक के हाथ पांव टूट चुके हैं और सिर पर भी गंभीर चोट है। घटना में ओखलकांडा के मटेला निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

उधर गुरुवार को टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक् के धँसली घुत्तू मोटर मार्ग पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ यूटिलिटी के खाई में गिरने से उसमे सवार आठ लोगो में से पांच लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि  तीन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वह सुचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर पौखार के पास एक यूटिलिटी खाई में गिरने में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी आठ लोग स्थानीय बताए जाते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page