खबर शेयर करें 👉

भीमताल। खुटानी-धारी मोटर मार्ग के मटियाल के समीप पनियाली में गुरुवार को टाटा सुमो के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक की मौत हो गयी, जबकि नौ लोग घायल हो गये। घायलों के क्षेत्र के लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी लाया गया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया।तहसीलदार तानिया रजवार ने बताया कि गुरुवार की अपराह्न जैंती अल्मोड़ा से कार संख्या यूके 04 टीपी 2046 सवारियों को लेकर हल्द्वानी को जा रही थी, धारी पनियाली के समीप कार तीस फीट नीचे खाई में जा गिरी। इससे रमेश चंद्र लमगड़िया (50) पुत्र चंद्र सिंह निवासी चौकुना जैंती की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दिनेश सिंह पुत्र तेज सिंह, चालक चंदन सिंह धानक पुत्र जमन सिंह, गोविंद सिंह पुत्र चंद्र सिंह, हिमांशु सिंह पुत्र गोविंद सिंह, बसंती देवी पत्नी गोविंद सिंह, दीपा देवी पत्नी रमेश सिंह, हयात सिंह पुत्र गंगा सिंह, मधुली देवी पत्नी हयात सिंह सभी निवासी चौकुना घायल हो गए। इसमें मधुली देवी व दिनेश सिंह को गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य को ज्यादा चोट नहीं है। पदमपुरी अस्पताल में डाक्टर हिमांशु कांडपाल, डॉ पुनीत व डा स्वाति ने घायलों का उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी ललित जैड़ा भी मौके पर पहुंचे। सभी पूजा पाठ से लौट रहे थे। घटना का कारण चालक को नींद की झपकी बताया जा रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page