खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून के कार्यालय पत्र जिसमें उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 5 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लागू किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे, उक्त के क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा पारित आदेश में इस हेतु समिति गठित कर कार्यवाही हेतु नामित किया गया ।जिसके अनुपालन में आज दिनांक 08-05-2023 को नगर क्षेत्र भवाली में पालीथीन की छापेमारी की कार्यवाही की गई, तथा मौके पर 06 व्यवसाईयों पर पालीथीन पाये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए रू0 10500.00 का अर्थ दण्ड वसूला गया, उक्त अभियान में  बलराज सिंह राज, अपर जिला सहकारी अधिकारी नैनीताल,  इन्द्र कुमार कपिल वरिष्ठ सहायक, राकेश, सुभाष, गणेश, दीपक भण्डारी शामिल थे।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

You missed

You cannot copy content of this page