खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  तल्लीताल थाना में एक महिला ने गदरपुर निवासी एक युवक के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने और अब उसे ब्लैकमेलिंग के नाम पर सोशियल मीडिया में वायरल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है ।  महिला का आरोप है कि गदरपुर निवासी एक युवक शहर में ही नौकरी करता है। युवक से परिचय होने के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चला । इस बीच दोनों में शारारिक संबंध भी बन गए। अब महिला युवक के साथ नहीं रहना चाहती है मगर युवक द्वारा उस पर अनावश्यक रूप से साथ रहने व शारारिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। वही युवक उसे फ़ोन पर गाली गलौज कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर झगड़पूरी गदरपुर निवासी फरमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354बी व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page