खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  तहसील धारी के पतलिया में भूमाफियाओं द्वारा किये गए अवैध कब्जे  का मंगलवार को  आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में कुमाऊं आयुक्त को पतलिया में वन भूमि में भारी अवैध कब्जा, अवैध तारबाड की हुई मिली । साथ ही बैनाप भूमि पर  भू-माफिया द्वारा अवैध खनन किया हुआ था । उन्होंने अवैध कब्जे को हटाने व अवैध खनन का जुर्माना वसूलने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।
कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बेनाप भूमि में  हुए अवैध कब्जे को लाल रंग से चिन्हित करते हुए रिपोर्ट उन्हें दें।
आयुक्त ने अवैध पेड़ कटान के सम्बन्ध मे डीएफओ आरसी काण्डपाल , रेंजर हिमालय सिह एवं राजस्व विभाग को शीघ्र सही-सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए है कि आज हुए  निरीक्षण के दौरान जो राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण, अवैध पेड़ों की कटान, अवैध खनन पाया गया है उसकी एक सप्ताह में सही-सही आंकलन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें यदि इसके उपरांत रिपोर्ट में कोई खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
इस दौरान उप जिला अधिकारी धारी योगेश मेहरा, तहसीलदार तानिया रजवार, कानूनगो, ग्राम प्रधान पतलिया प्रताप सिंह के साथ ही संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page