खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उप जिलाधिकारी कोशया कुटोली  राहुल शाह के निर्देशन में शनिवार को तहसीलदार बेतालघाट नंदन सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट  सतीश कुमार शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण सिंह हयांकी, उप निरीक्षक रमेश पंत ने पुलिस बल के साथ बेतालघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम चापड़ स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान के पीछे बनी दुकान से भाष्कर सिंह मेहरा पुत्र कुंवर सिंह नि0 ग्राम जाजर पोस्ट क्विड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 19 पेटी अंग्रेजी शराब (18 बोत्तल,  मैकडवेल नंबर वन, 96 पव्ये बरमूडा,33 पव्वे 8 पीएम, 32 पव्वे रॉयल स्टैग,602 पव्वे मकडोवेल नंबर वन) के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page