खबर शेयर करें 👉

दिल्ली । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा विगत दिनों विज्ञान भवन दिल्ली में नाटक एकेडमी रत्न पुरस्कार से सम्मानित उत्तराखंड के कलाकार नरेन्द्र पांथरी की टीम में बागेश्वर की लक्ष्मी दानू भी शामिल थी ।

26साल की लक्ष्मी दानू बागेश्वर कुंवारी गांव की रहने वाली है । जो लंबे समय से लोक नृत्य के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन के बल पर इस मुकाम पर पहुंची हैं । उन्हें अब जाने माने कलाकारों व रंगकर्मियों द्वारा अपनी टीम का हिस्सा बनाया जा रहा है ।
लक्ष्मी दानू ने बताया इससे पहले उन्होंने  प्रगति मैदान दिल्ली में  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यक्रम में और उसके बाद लालकिले में भारत पर्व में नरेन्द्र पांथरी
की टीम में लोकनृत्य  किया और अब उन्हें कई बड़े मंचों में प्रदर्शन करने के अवसर मिलने लगे हैं । उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने बढाई दी है ।

You cannot copy content of this page