खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  शादी के बाद पहली बार नैनीताल घूमने आए नव दम्पति में हुए विवाद  इतना बढ़ा की नवविवाहिता ने नैनीझील में कूदने का प्रयास किया गया जिसे जिसे पुलिस बचा लिया गया। इन दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया है ।जानकारी के अनुसार आलमबाग लखनऊ निवासी आशीष बाथम का डेढ़ माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ है । जिसके बाद आशीष अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए नैनीताल पहुचे थे। एक दिन नैनीताल घूमने के बाद पत्नी को नैनीताल पसंद नहीं आया और वापस जाने की जिद करने लगी । जबकि पति कुछ दिन और नैनीताल में ही रहना चाह रहा था । यह  विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी गुस्से में आ कर नैनी झील में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश करने लगी। मौके पर पहुची पुलिस द्वारा महिला को बचा लिया और दोनों को तल्लीताल थाने ले गई । जहां पर भी महिला लगातार झगड़ा कर रही थी। पुलिस ने दोनों को फटकार लगाते एक दूसरे के साथ प्यार से रहने के लिए समझाया गया। बार बार झगड़ा करने पर पुलिस ने दोनों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया और महिला की जिद को देखते हुए दोनों को वापस लखनऊ भेज दिया गया ।

You cannot copy content of this page