खबर शेयर करें 👉

भीमताल। धारी ब्लॉक के ग्राम सभा देवनगर के तोके नौबन में सोमवार की दोपहर में बादल फटने से हुई भारी बारिश से 10  घरों को खतरा हो गया है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रशासन को क्षेत्र में टीम भेजने के निर्देश दिए हैं।
विधायक कैड़ा ने बताया धारी ब्लॉक के ग्राम सभा देवनगर के तोक नौबन में सोमवार को मूसलाधार बारिश के दौरान बादल फटने की घटना सामने आयी है, इससे गांव के 10 परिवारों के मकानों को खतरा बन गया है। ग्रामीणों के मकानों और खेतों में मलुवा आ गया है। बताया खीमानन्द, नंदा बल्लभ, हरीश चद्र, भैरव दत्त, कलावाती देवी, पूरन चंद्र, आनंद बल्लभ, हिमांशु ब्रजवासी आदि ग्रामीणों के घर मलुवा से भर गये हैं। ग्रामीणों के खेत में मलवे से फसल दब गई है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देकर मौके पर पहुंकर जिन ग्रामीणों को नुकसान हुआ है उसका आकलन कर मुवावजा देने को कहा है।

You missed

You cannot copy content of this page