खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । डी एस ए नैनीताल द्वारा आयोजित 100वीं लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में किलर एफ.सी. ने ओल्ड किलर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।  फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को लीमैक्स व किलर एफ सी के मध्य खेला जाएगा ।
     दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को किलर एफ सी और ओल्ड किलर के बीच खेला गया ।  जिसमें किलर एफ सी ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया ।  किलर एफ.सी. ने मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी ।  ओल्ड किलर की ओर से सौरभ ने एक गोल किया । जबकि किलर एफ.सी. की ओर से रितिक ने 2 गोल किए  ।
   प्रतियोगिता का फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा । डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया व फुटबॉल सचिव पवन खनायत ने बताया कि पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उप नेता प्रतिपक्ष  भुवन कापड़ी व विशिष्ट अतिथि नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी होंगे ।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

You missed

You cannot copy content of this page