खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । काम के प्रति लापरवाह व बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे कुछ अध्यापक पूरी शिक्षक बिरादरी की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं । ऐसे शिक्षक राष्ट्रीय पर्वों व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने से नहीं हिचक रहे हैं । ऐसे ही तीन मामले बेतालघाट ब्लॉक के ताड़ीखेत गांव में गणतंत्र दिवस के दिन देखने को मिला । इस गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम,द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण नहीं हुआ ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

इस मामले की शिकायत गांव के ललित कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल व कुमाऊं आयुक्त से की तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उप खण्ड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति बनाकर शिकायत की जांच कराई । समिति ने विद्यालयों में जाकर स्टॉफ व बच्चों से पूछताछ की और अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी कोषयां कुटोली व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपी । उप जिलाधिकारी कोषयां कुटोली ने जांच रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही हेतु भेज दी है ।

ALSO READ:  भारी बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित, तालाब बना ऐतिहासिक फ्लैट मैदान, पर्यटन गतिविधियां प्रभावित,

बताया जाता है कि राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज न फहराने पर कड़े दंड का प्रावधान है ।

You cannot copy content of this page