खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल हंस निवास के समीप किलबरी रोड में खड़ी एक कार के शीशे रात में अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिए । जिसकी शिकायत कार स्वामी ने मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई है ।

वाहन स्वामी कमलेश भंडारी जो कि हल्द्वानी में वित्त अधिकारी हैं, ने मल्लीताल कोतवाली में सूचना दी है कि उनकी कार यू के 04 डब्ल्यू 8263 हंस निवास के पीछे किलबरी रोड में खड़ी थी । शुक्रवार की रात उनकी कार का एक शीशा तोड़ा गया था । इस पता उन्हें आज सुबह तब लगा जब वह ड्यूटी जाने के लिये गाड़ी के पास गई । उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

ज्ञात रहे पिछले दिनों इसी स्थान पर एक अन्य कार में शीशे तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया था । इसके अलावा सैनिक स्कूल के निकट रहने वाले सन्तोष मेहरा के घर का दरवाजा तोड़कर जेवरात व घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई थी । जिसका कई दिन बीतने के बाद भी कोई पता नहीं चला ।

You missed

You cannot copy content of this page