खबर शेयर करें 👉

पाली गुणादित्य के ग्रामीणों ने नवरात्रि के अवसर पर व जागेश्वर विधान सभा सीट से भाजपा नेता मोहन सिंह मेहरा की जीत की खुशी में पनार पुल स्थित मसाण देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की और मसान देवता के दरवार में  मोहन सिंह मेहरा की जीत की मन्नत पूरी करने के लिये आभार व्यक्त किया। विधायक विधान सभा क्षेत्र जागेश्वर मोहन सिंह  के तत्वावधान में और जिला पंचायत सदस्य डूंगरा सुरेन्द्र मेहरा के संरक्षण में ग्राम प्रधान गुणादित्य सुनीता पालीवाल ने पनार नदी में पुल के पास सुप्रसिद्ध मसान देवता के मंदिर में समस्त ग्राम वासियों के साथ पुजारी पीताम्बर पालीवाल के द्वारा पूजा पाठ करवाई । इस पूजा में कसेडमन्या प्रधान सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और समस्त क्षेत्र की उन्नति की कामना मसाण देवता से कामना की ।

You missed

You cannot copy content of this page