खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट । समीपवर्ती ग्राम ज्योली में गोवर्धन पांडे के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया।

 

ALSO READ:  श्री राम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू हुआ,

कथा व्यास आचार्य हरिओम जोशी ने मुख्य यजमान की उपस्थिति में प्रथम दिवस प्रवचन करते हुए कहा कि मृत्युलोक में सदाचारी धार्मिक जीवन जीते हुए मोक्ष प्राप्ति भगवत मार्ग से ही संभव है, और परिवार संगठित होकर जब उक्त आयोजन करता है तो परिवार में हरि कृपा बरसती हैं।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता: शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले, यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर,रोहिला टाईगर रामपुर व एन ई आर झांसी ने जीते कड़े मुकाबले ।

 

आयोजन में परिजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मलित हुए आयोजन का समापन 15सितंबर को यज्ञ, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ संपन्न होगा।

You missed

You cannot copy content of this page