खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) की रविवार को गांजा ज्योलीकोट में हुई बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें कमलेश सिंह जीना को संयोजक,  भरत सिंह जीना को सह संयोजक, अक्षत आर्य को प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया ।
 बैठक में जिला सह मंत्री विवेक वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजीव साह, प्रखंड उप अध्यक्ष प्रकाश नौटियाल ,सयोजक गौरव हार्पर,
सह संयोजक कुनाल बेदी, साप्ताहिक मिलन प्रमुख हर्षित चंद्र उपस्थित रहे।
 इससे पूर्व रविवार को ही  विहिप की  बैठक पाषाण देवी मंदिर नैनीताल में जिला सह मंत्री विवेक वर्मा की उपस्थिति में हुई । बैठक मे प्रखंड अध्यक्ष राजीव साह, प्रखंड  उपाध्यक्ष प्रकाश नौटियाल, प्रखंड मंत्री अरुण कुमार ,सह मंत्री तरूण कुमार ,बजरंग दल संयोजक गौरव हार्पर , सह संयोजक कुनाल बेदी, विद्यार्थी प्रमुख रितिक कुमार , सुरक्षा प्रमुख सोनू कुमार , गौ रक्षा प्रमुख रोहित कुमार , साप्ताहिक मिलन प्रमुख हर्षित , प्रचार प्रसार प्रमुख विवेक कुमार , विधि प्रकोष्ठ संयोजक रचित तिवारी को प्रखंड की जिमेदारी सौंपी गई । नव मनोनीत पदाधिकारियों को विहिप पदाधिकारियों ने बधाई दी है ।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page