खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की शुक्रवार को हल्द्वानी में हुई बैठक में उत्तराखंड में पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थय और रोजगार के बदतर होते जा रहे हालतों पर चिंता व्यक्त की गई और चौखुटिया में स्वास्थ्य असुविधाओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में नशे के बढ़ते प्रभाव और इससे बिगड़ते हालात पर  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने तय किया कि वह नशे के खिलाफ जन अभियान चलाएगी, साथ ही उत्तराखंड के महत्वपूर्ण महानगर हल्द्वानी में जन संपर्को और जन अभियानों के साथ उ. प. पा. को मजबूत किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक डालाकोटी एवं संचालन दयाल पांडे ने किया।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

 

बैठक में बी.डी. सनवाल, बसन्त भट्ट, खष्टी सुयाल, नेहा, दिनेश उपाध्याय, अशोक डालाकोटी, दयाल पांडे, संगीता पाण्डेय, मनीषा एवं जितेन्द्र तिवारी आदि ने हिस्सा लिया।

You missed

You cannot copy content of this page